शी चिनफिंग ने पुतिन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 फ़रवरी की दोपहर के बाद पेइचिंग जन वृहद भवन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की।
शी ने कहा कि पिछले साल हमने दो बार भेंटवार्ता की, जो चीन-रूस सम्बंध को विकास के नये चरण में ले गयी। दोनों देशों ने भव्य रूप से विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाई और दूसरे विश्व युद्ध विजय की उपलब्धियों और अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प दर्शाया। दोनों पक्षों का आर्थिक व व्यापारिक व्यापार मजबूती से बढ़ा और चीन रूस सांस्कृतिक वर्ष सफलता से संपन्न हुआ।

शी ने बल दिया कि वर्तमान वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआती साल है। चीन अधिक सक्रियता से उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेगा और रूस समेत विश्व के विभिन्न देशों के साथ विकास का नया अवसर साझा करेगा। वर्तमान वर्ष चीन-रूस रणनीतिक साझेदारी की 30वीं सालगिरह है, चीन-रूस अच्छे पड़ोसी मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि की 25वीं वर्षगांठ और चीन-रूस शिक्षा वर्ष भी है। दोनों पक्षों को ऐतिहासिक मौका पकड़कर विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग मजबूत कर अधिक गहरे स्तर वाले रणनीतिक समन्वय करने और अधिक सक्रियता से प्रमुख देशों की जिम्मेदारी निभाने से चीन-रूस सम्बंध के सही रास्ते पर चलने को सुनिश्चित करना चाहिए।
शी ने कहा कि प्रमुख देशों और यूएन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देशों के नाते चीन और रूस को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को न्याय व निष्पक्षता पर कायम रहने, दूसरे विश्व युद्ध विजय की उपलब्धियों की सुरक्षा करने, यूएन द्वारा केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता सुरक्षित करने का कर्तव्य है।
पुतिन ने कहा कि पिछले साल रूस और चीन ने एक साथ दूसरे विश्व युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनायी। व्यापार, ऊर्जा, विज्ञान व तकनीक, कृषि आदि क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग निरंतर गहरा हो रहा है और लोगों की आवाजाही अधिक घनिष्ठ हो रही है। नये साल में रूस द्विपक्षीय सम्बंध पर पक्का विश्वास रखता है।