चीनी विदेश मंत्रालय ने पनामा नहर बंदरगाह मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी

(CRI)09:41:43 2026-02-05

4 फरवरी को चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने पनामा नहर बंदरगाह घटना पर अमेरिकी बयान का जवाब देते हुए इस बात पर जोर दिया कि चीन चीनी उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा।

30 जनवरी को पनामा के सर्वोच्च न्यायालय ने हांगकांग की सीके हचिंसन होल्डिंग्स को पनामा नहर के दोनों छोरों पर बंदरगाहों के संचालन का अधिकार असंवैधानिक घोषित किया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पनामा के सर्वोच्च न्यायालय के सम्बंधित फैसले से अमेरिका को प्रोत्साहन मिला है।

इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि पनामा के सर्वोच्च न्यायालय के सम्बंधित बंदरगाह पर दिए गए फैसले पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है, और चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने भी बयान जारी किया है। चीन अपने उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की दृढ़तापूर्वक रक्षा करता है। अमेरिका के सम्बंधित शब्दों और कार्यों से एक बार फिर उसकी शीत युद्ध वाली मानसिकता और वैचारिक पूर्वाग्रह उजागर होता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने देख लिया है कि कौन नहर पर कब्ज़ा करना चाहता है और कौन कानून के शासन के नाम का इस्तेमाल करके अंतर्राष्ट्रीय कानून को कमजोर कर रहा है।