चीन ने जापान से शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलने का अनुरोध किया

(CRI)09:18:16 2026-02-05


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 4 फ़रवरी को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित किया।

जापानी प्रधान मंत्री साने ताकाइची ने 2 फ़रवरी को साफ तौर पर संविधान का संशोधन कर आत्मरक्षा दल सम्बंधी विषय को धाराओं में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 4 फ़रवरी को कहा कि चीन जापान से आक्रमणकारी इतिहास का आत्म निरीक्षण कर अपने देश में जनता की शांति और युद्ध विरोध की आवाज़ सुनने और शांतिपूर्णँ विकास के रास्ते पर कायम रहकर ठोस कदमों से एशियाई पड़ोसी देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास प्राप्त करने अनुरोध करता है।

लिन च्येन ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में जापानी सैन्यवाद ने क्षेत्र और विश्व में गहरा संकट पैदा किया था। कोहिरा घोषणा, पोट्सडाम विज्ञप्ति और जापानी आत्म समर्पण पत्र आदि अंतर्राष्ट्रीय कानूनी प्रभाव संपन्न दस्तावेजों ने पराजित देश के रूप में जापान के अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य निर्धारित किया। ये जापान के अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में लौटने की राजनीतिक और कानूनी पूर्वशर्त है। इसी कारण जापानी संविधान के संशोधन मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और एशियाई पड़ोसी देश हमेशा कड़ी नज़र रखते हैं।