चीन मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व वाले आधुनिकीकरण के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ेगा: विदेश मंत्रालय

(CRI)10:29:31 2026-02-03

2 फरवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने तीसवें विश्व आर्द्रभूमि दिवस से सम्बंधित सवाल का जवाब दिया।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि आर्द्रभूमि संसाधनों का संरक्षण और जलवायु परिवर्तन का समाधान करना कठिन कार्य है और यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। भविष्य में, चीन मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व वाले आधुनिकीकरण के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ेगा, वैश्विक पारिस्थितिक शासन का दृढ़तापूर्वक समर्थन और उसमें भागीदारी करेगा, और विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर पृथ्वी पर जीवन के साझा समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देगा।