2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 13.2 प्रतिशत बढ़ी
चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 154 खरब 83 अरब 10 करोड़ युवान दर्ज हुई, जो गतवर्ष से 13.2 प्रतिशत अधिक थी। सॉफ्टवेयर व्यवसाय का कुल मुनाफा 18 ख़रब 84 अरब 80 करोड़ युवान रहा, जो पिछले साल से 7.3 प्रतिशत अधिक था। सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 62 अरब 73 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो गतवर्ष से 7.7 प्रतिशत अधिक था।
उधर चीन के सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में स्थिर वृद्धि बनी रही। वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 32 खरब 36 अरब 10 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 10.4 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की कुल आय का 20.9 प्रतिशत रहा।
वर्ष 2025 में सूचना तकनीक सेवा की आय 106 ख़रब 36 अरब 60 करोड़ युवान दर्ज हुई, जो साल दर साल 14.7 प्रतिशत से अधिक था और पूरे व्यवसाय की आय का 68.7 प्रतिशत था। सूचना सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं की आय 2 ख़रब 23 अरब 50 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत से अधिक थी।