अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक कार्यवाहियों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग को और गहरा करेगा चीन:विदेश मंत्रालय

2 फरवरी को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नियमित संवाददाता सम्मेलन को आयोजित किया।
2 फरवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने सीमा पार दूरसंचार और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई से सवाल का जवाब दिए।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन कुछ समय से म्यांमार और अन्य देशों के साथ सीमा पार दूरसंचार और ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है, ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी के प्रकोप को संयुक्त रूप से समाप्त कर रहा है, और लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा तथा क्षेत्र के देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग की व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त कर रहा है।
चीन अंतर्राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग को और गहरा करेगा, दूरसंचार धोखाधड़ी, ऑनलाइन जुआ और अन्य सम्बंधित सीमा पार आपराधिक कार्यवाहियों से निपटने के प्रयासों को तेज करेगा, ताकि जुआ और धोखाधड़ी के प्रकोप को संयुक्त रूप से समाप्त किया जा सके।