एआई के वैध आविष्कार अधिकारों की संख्या में चीन विश्व में अग्रणी
23 जनवरी को चीनी राज्य परिषद के समाचार कार्यालय ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेस आयोजित की, जिसमें वर्ष 2025 में बौद्धिक संपदा कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 के दौरान देश में कुल 9.72 लाख आविष्कार अधिकार स्वीकृत किए गए, 78 हजार PCT अंतरराष्ट्रीय पेटेंट आवेदन स्वीकार किए गए तथा 42.06 लाख ट्रेडमार्क पंजीकृत हुए। 2025 के अंत तक, चीन में प्रभावी घरेलू आविष्कार अधिकारों की कुल संख्या 53.2 लाख तक पहुँच गई, जबकि प्रति दस हजार जनसंख्या पर उच्च-मूल्य आविष्कार अधिकारों की औसत संख्या 16 रही।
राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रशासन के उप-निदेशक रुई वेनबियाओ ने बताया कि घरेलू प्रभावी आविष्कार अधिकारों में आईटी मैनेजमेंट मेथड्स, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और चिकित्सीय प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में वृद्धि सबसे तेज़ रही है। इनमें एआई से संबंधित आविष्कार अधिकारों की प्रभावी संख्या वैश्विक स्तर पर अग्रणी पंक्ति में शामील है। 2025 के अंत तक, यांग्त्से नदी डेल्टा क्षेत्र, पेइचिंग –थ्येनचिन–हेबेई क्षेत्र और ग्वांगडोंग प्रांत में प्रभावी आविष्कार अधिकारों की संख्या क्रमशः 17.34 लाख, 9.16 लाख और 8.99 लाख रही, जो मिलकर देश के कुल आँकड़े का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है।
इसी अवधि तक, चीन में उच्च-मूल्य घरेलू आविष्कार अधिकारों की कुल संख्या 22.92 लाख पहुँच गई, जो प्रभावी घरेलू आविष्कार अधिकारों का 43.1 प्रतिशत है।