चीनी सेना ने चीन के हुआंगयेन द्वीप के प्रादेशिक समुद्र व हवाई क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में युद्ध तत्परता गश्त की
(CRI)09:24:08 2026-02-02
पेइचिंग समयानुसार 31 जनवरी को, चीनी जन मुक्ति सेना के अधीन दक्षिणी थिएटर कमांड की सेना ने चीन के हुआंगयेन द्वीप के प्रादेशिक समुद्र व हवाई क्षेत्र और आसपास के समुद्र व हवाई क्षेत्र में युद्ध तत्परता गश्त की।
हुआंगयेन द्वीप प्राचीन काल से चीन का अंतर्निहित प्रादेशिक क्षेत्र है। इस जनवरी से चीनी सेना दक्षिणी थिएटर कमांड की नौसेना व हवाई सेना ने हुआंगयेन द्वीप के प्रादेशिक समुद्र क्षेत्र के आसपास के समुद्र व हवाई क्षेत्र में गश्त और निगरानी को मजबूत करना जारी रखा। वे इस क्षेत्र के कुछ देशों के उल्लंघनकारी व भड़काने वाले कार्यवाहियों का डटकर जवाब देते हैं, चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता व सुरक्षा की पूरी तरह से रक्षा करते हैं और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता की मज़बूती से रक्षा करते हैं।