चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन द्वारा स्मार्ट आव्रजन जाँच प्रणाली के दायरे के विस्तार की घोषणा

28 जनवरी को चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें प्रवक्ता ल्यू निंग ने बताया कि चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन हेंगछिन, हांगकांग–झुहाई–मकाऊ पुल और छिंगमाओ सहित विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं के उन्नयन व आधुनिकीकरण की प्रगति के अनुसार, पायलट बंदरगाहों पर आव्रजन निकासी की स्थिति की लगातार निगरानी करेगा और स्मार्ट आव्रजन जाँच प्रणाली के उपयोग के दायरे का क्रमबद्ध रूप से विस्तार करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
प्रवक्ता ल्यू निंग ने बताया कि नवंबर 2024 में चीन के आव्रजन प्रशासन ने शेनझेन बे और गोंगबेई सीमा प्रवेश चौकियों पर “चेहरा पहचान” आधारित स्मार्ट त्वरित आव्रजन जाँच प्रणाली का पायलट तौर पर शुभारंभ किया गया। इसके तहत, वैध हांगकांग–मकाऊ आवागमन परमिट तथा बहु-प्रवेश ठहराव, पारिवारिक भेंट, व्यवसाय, प्रतिभा और अन्य श्रेणियों के हांगकांग–मकाऊ अनुमतियों वाले मुख्यभूमि निवासियों, साथ ही वैध हांगकांग–मकाऊ निवासियों के मुख्यभूमि आवागमन परमिट (गैर-चीनी नागरिकों सहित) धारकों को स्मार्ट त्वरित चैनल से “फेस स्कैन” के माध्यम से आवागमन की अनुमति दी गई। नवंबर 2025 में प्रारंभिक पायलट के आधार पर लागू बंदरगाहों और पात्र जनसमूह के दायरे का और विस्तार किया गया। वर्तमान में यह व्यवस्था शांगहाई होंगछियाओ हवाई अड्डे, श्यामेन गाओची हवाई अड्डे व वुतोंग टर्मिनल, ग्वांगझोउ पाझोउ और नानशा यात्री बंदरगाहों, शेनझेन के हुआंगगांग, लुओहु, लिआनतांग, फुतियान, वेनजिनदू, तथा झुहाई के हेंगछिन और हांगकांग–झुहाई–मकाऊ पुल सहित कुल 14 प्रवेश बिंदुओं तक विस्तारित हो चुकी है। साथ ही, स्मार्ट त्वरित चैनल के उपयोग का दायरा पाँच वर्ष की वैधता वाले ताइवान निवासियों के मुख्यभूमि आवागमन परमिट धारकों तक भी बढ़ा दिया गया है।
ल्यू निंग ने कहा कि नीति लागू होने के बाद से स्मार्ट त्वरित चैनलों से प्रतिदिन औसतन लगभग 2.76 लाख यात्रियों का आवागमन हो रहा है, प्रति व्यक्ति आव्रजन जाँच समय घटकर लगभग 10 सेकंड रह गया है। इससे संबंधित प्रवेश बिंदुओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, आवागमन अनुभव लगातार बेहतर हुआ है और इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक सराहना मिली है।