2025 में शीत्सांग निवासियों की प्रति व्यक्ति आय में 7.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश जन सरकार द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, 2025 में शीत्सांग निवासियों की प्रति व्यक्ति व्यय योग्य आय 33,660 युआन पहुँच गयी, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं। इसमें शहरी निवासियों की प्रति व्यक्ति व्यय योग्य आय 58,794 युआन पहुँच गयी, जिसमें 6.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई , वहीं ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति व्यय योग्य आय 23,184 युआन पहुँच गयी, जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 7.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।

आय की संरचना से देखें तो. शीत्सांग निवासियों की प्रति व्यक्ति व्यय योग्य आय में वेतन आधारित आय में 7.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई, व्यवसायिक शुद्ध आय 6.9 प्रतिशत बढ़ी, संपत्ति से प्राप्त शुद्ध आय में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और स्थानांतरण से प्राप्त शुद्ध आय में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस के अलावा, शीत्सांग निवासियों की आय वृद्धि की गुणवत्ता भी स्थिर रूप से लगातार बेहतर हुई है। शहरी निवासियों की प्रति व्यक्ति उपलब्ध आय राष्ट्रीय औसत स्तर के 104.1प्रतिशत तक पहुँच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.8 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं, ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति उपलब्ध आय राष्ट्रीय औसत स्तर के 94.8 प्रतिशत तक पहुँच गई, और यह अनुपात पिछले वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्शाती है, जिससे ग्रामीण और राष्ट्रीय औसत स्तर के बीच का अंतर और कम हुआ है।