मुंबई में स्थित कौंसुल जनरलत छिन च्ये ने भारतीय विदेश मंत्रालय अधिकारी से मुलाकात की

28 जनवरी को मुंबई में स्थित कौंसुल जनरल छिन च्ये ने मुंबई में भारतीय विदेश मंत्रालय के कार्यालय के नव नियुक्त प्रमुख स्वप्नील सोलात से भेंट की।
मुलाकात के दौरान छिन च्ये ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन और भारत के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के तहत द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर सुधार हुआ है। दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग और आदान-प्रदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष और अगले वर्ष भारत तथा चीन बारी-बारी से ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता करेंगे। छिन च्ये ने इस अवसर पर दोनों देशों से आपसी राजनीतिक विश्वास को सुदृढ़ करने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने तथा द्विपक्षीय संबंधों की सकारात्मक गति को बनाए रखने का आह्वान किया।
इस भेंट के दौरान स्वप्नील सोलात ने भारत और चीन के बीच आदान-प्रदान तथा सहयोग को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की।