एपेक के "चीन वर्ष" का पहला आधिकारिक कार्यक्रम 1 से 10 फरवरी तक क्वांगचो में आयोजित किया जाएगा
28 जनवरी को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
एपेक के वरिष्ठ अधिकारियों की पहली बैठक की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि एपेक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक नेताओं की बैठक के लिए परिणाम तैयार करने का मुख्य माध्यम है, और यह वर्ष में चार से पांच बार आयोजित की जाती है। 2026 में एपेक के मेजबान देश के रूप में, चीन 1 से 10 फरवरी तक चीन के क्वांगतुंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो शहर में पहली एपेक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और सम्बंधित बैठकों की मेजबानी करेगा। यह एपेक के "चीन वर्ष" का पहला आधिकारिक कार्यक्रम है।
क्वो च्याखुन के मुताबिक यह बैठक 2026 के एपेक सम्मेलन के विषय "साझा समृद्धि के लिए एक एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण" और "खुलेपन, नवाचार और सहयोग" के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। यह विभिन्न क्षेत्रों और तंत्रों में सहयोग को पूरी तरह से शुरू करेगी, विशिष्ट सहयोग पर गहन चर्चा करेगी और नवंबर में होने वाली नेताओं की अनौपचारिक बैठक के लिए निष्कर्ष संकलित करेगी।