चीन और श्रीलंका के केंद्रीय बैंकों ने आरएमबी समाशोधन व्यवस्था पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
(CRI)08:46:05 2026-01-29
पेइचिंग समयानुसार 28 जनवरी को, चीन जन बैंक के मुताबिक, हाल ही में चीन जन बैंक ने श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के साथ श्रीलंका में आरएमबी समाशोधन व्यवस्था स्थापित करने पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
श्रीलंका में आरएमबी समाशोधन व्यवस्था की स्थापना से चीन और श्रीलंका दोनों देशों के उद्यम और वित्तीय संस्थानों के लिए आरएमबी में सीमा-पार व्यापार व लेनदेन आसान हो जाएगा। इससे चीन और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को आगे सुविधाजनक बनाया जाएगा।