पेइचिंग: चौथा CISCE जून में आयोजित होगा
अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने पर 27 जनवरी को आयोजित चीन के राष्ट्रीय सम्मेलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (CISCE) 22 से 26 जून तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का CISCE “गुणवत्ता को सर्वोपरि और नवाचार को केंद्र में रखने” की अवधारणा पर आधारित होगा।
एक्सपो में चयन एक श्रृंखला-आधारित तार्किक ढांचे के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उद्यमों का किया जाएगा, जिससे चीनी और विदेशी कंपनियों के बीच नवाचार सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन की आपूर्ति श्रृंखला की सहायक भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा।
चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (CCPIT) के अध्यक्ष रन होंगपिन ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन प्रणाली को आपसी सहयोग को गहराने और परस्पर सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि CISCE, वर्ल्ड एक्सपो और APEC व्यावसायिक गतिविधियों जैसे प्रमुख आयोजनों का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए।
साथ ही, सूचना साझा करने, संसाधनों के समन्वित उपयोग और साझा मंचों के निर्माण को सुदृढ़ करते हुए, पूरे देश में व्यापार संवर्धन कार्य के विकास के लिए एक मज़बूत और एकीकृत तालमेल तैयार किया जाना चाहिए।