तथाकथित "संयुक्त गश्त" का आयोजन करके दक्षिण चीन सागर में परेशानी बढ़ा रहा फिलीपींस:चीनी प्रवक्ता
(CRI)09:09:08 2026-01-28
पेइचिंग समयानुसार 27 जनवरी को, चीनी सेना दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता ने फिलीपींस के बाहरी देशों व संगठनों के साथ तथाकथित "संयुक्त गश्त" का आयोजन करने के बारे में बयान दिया।
चीनी सेना दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता और चीनी वायु सेना के वरिष्ठ कर्नल थ्येन जुनली ने कहा कि 25 जनवरी से 26 जनवरी तक चीनी सेना दक्षिणी थिएटर कमांड के नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में नियमित गश्त किया। वहीं, फिलीपींस ने बाहरी देशों व संगठनों को तथाकथित "संयुक्त गश्त" का आयोजन करने के लिए इकट्ठा किया, जिससे दक्षिण चीन सागर में परेशानी बढ़ रही है और सम्बंधित क्षेत्र की शांति व स्थिरता कमज़ोर हो रही है। दक्षिणी थिएटर कमांड के बल चीन की राष्ट्रीय क्षेत्रीय संप्रभुता व समुद्री अधिकारों की दृढ़ता से रक्षा करेंगे और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की दृढ़ता से रक्षा करेंगे।