अशांति पैदा करने की महत्वाकांक्षा उजागर कर रही जापान की टिप्पणियां: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)08:52:23 2026-01-28


27 जनवरी को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

27 जनवरी को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

खबरों के मुताबिक, जापान की प्रधानमंत्री साना ताकाइची ने कहा है कि अगर थाइवान जलडमरूमध्य में कोई संकट आता है, तो अमेरिका और जापान अपने नागरिकों को निकालने के लिए संयुक्त कार्रवाई कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में जापान अपने सहयोगी का साथ नहीं छोड़ेगा।

इसकी चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि जापान का दावा है कि वह कानून के दायरे में रहकर काम करेगा, फिर भी उसने बार-बार और खुलेआम चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया है और यहां तक ​​कि चीन के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी भी दी है। यह पूरी तरह से विरोधाभासी है। जापान द्वारा की गई टिप्पणियों से एक बार फिर जापान की दक्षिणपंथी ताकतों की टकराव भड़काने और अशांति पैदा करने की महत्वाकांक्षा उजागर होती है।

क्यूबा सरकार द्वारा अमेरिकी नाकाबंदी की निंदा करते हुए पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में, क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन अमेरिकी कार्रवाइयों पर गहरी चिंता और विरोध व्यक्त करता है और अमेरिका से आग्रह करता है कि वह क्यूबा के लोगों को उनके जीवन और विकास के अधिकारों से वंचित करना बंद करे, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करना बंद करे, अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों को रोके और क्यूबा पर लगी नाकाबंदी और प्रतिबंधों को तुरंत हटाए।

वेनेजुएला की स्थिति के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में, क्वो च्याखुन ने कहा कि एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ अमेरिका द्वारा बल का प्रयोग और राष्ट्रपति पर उसका जबरन नियंत्रण अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन और वेनेजुएला की संप्रभुता का अतिक्रमण है।

सीरिया की स्थिति के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में, क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन आशा करता है कि सीरिया में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता प्राप्त होगी, और आशा करता है कि सीरिया के सभी गुट राजनीतिक सुलह प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे और एक राष्ट्रीय पुनर्निर्माण योजना तैयार करेंगे जो सीरियाई लोगों के हित में हो।