वर्ष 2025 में चीन और “बेल्ट एंड रोड” साझीदार देशों के बीच माल व्यापार में 6.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि: चीनी वाणिज्य मंत्रालय

“बेल्ट एंड रोड” पहल के पारस्परिक सहयोग से ताजिकिस्तान के ख़तलोन प्रांत के डंगारा ज़िले में चीन–ताजिक सहयोग डंगारा कृषि–वस्त्र औद्योगिक पार्क की स्थापना। (शिन्हुआ समाचार एचंसी)
26 जनवरी को चीनी राज्य परिषद सूजना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेस में, वाणिज्य मंत्रालय के उप मंत्री यान डोंग ने बताया कि पिछले साल में, वान्जिय मंत्रालय ने "बेल्ट एंड रोड" देशों के साथ मिलकर "बेल्ट एंड रोड" पहल के तहत आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को गहराई और ठोस रूप से आगे बढ़ाया है, जिससे खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था के निर्माण और मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के गठन में सकारात्मक योगदान दिया है।
यान डोंग ने बताया कि 2025 में चीन और "बेल्ट एंड रोड" साझीदार देशों के बीच वस्तु व्यापार का कुल मूल्य 23.6 ट्रिलियन युआन तक पहुँच गया है, जो वर्ष-दर-वर्ष 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि कुल व्यापार वृद्धि दर से 2.5 प्रतिशत अंक अधिक रही, जबकि इसका हिस्सा बढ़कर 51.9 प्रतिशत हो गया।
संरचनात्मक दृष्टि से देखें तो, साझीदारदेशों को इलेक्ट्रॉनिक घटकों, यांत्रिक उपकरणों आदि उत्पादों के निर्यात, तथा कंप्यूटर और उसके पुर्ज़ों जैसे उत्पादों के आयात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे सह-निर्माण देशों के औद्योगिक विकास स्तर को बढ़ावा मिला है।
व्यावसायिक स्वरूप की दृष्टि से, "सिल्क रोड ई-कॉमर्स: वैश्विक लाभ" विषयक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक देशों ने भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 240 से अधिक समझौते हुए, और अधिक सह-निर्माण देशों के उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों को चीनी बाज़ार में प्रवेश करने में सहायता मिली।
2025 में, चीन द्वारा "बेल्ट एंड रोड" देशों की गई गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश राशि 283.36 अरब रही, जो 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं,"बेल्ट एंड रोड" द्वारा चीन में किया गया प्रत्यक्ष निवेश 116.81 अरब रहा, जो 1.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
सहयोग के क्षेत्र लगातार विस्तृत हो रहे हैं। चीन ने सह-निर्माण देशों के साथ औद्योगिक व आपूर्ति शृंखला सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित खनिज जैसे क्षेत्रों में 18 नए समझौते किए हैं। साथ ही, चीन–मलेशिया और चीन–इंडोनेशिया के बीच "दो राष्ट्र, दो औद्योगिक पार्क" (Two Countries, Twin Parks) सहयोग परियोजनाएँ को भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
2025 में, चीन ने सह-निर्माण देशों में ठेका-आधारित परियोजनाओं के तहत 1.1 ट्रिलियन युआन का कारोबार पूरा किया, जो वर्ष-दर-वर्ष 9.6 प्रतिशत की वृद्धि है। चीन–यूरोप मालगाड़ी ने पूरे वर्ष में 20,000 से अधिक सेवाएँ संचालित कीं, जिसमे चीन–किर्गिज़स्तान–उज़्बेकिस्तान रेलवे, हंगरी–सर्बिया रेलवे जैसी प्रमुख परियोजनाओं में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई। साथ ही, चीन ने प्रतीकात्मक परियोजनाओं और “छोटे लेकिन प्रभावी” जनकल्याण परियोजनाओं सहित 700 से अधिक विभिन्न सहायता परियोजनाओं का संगठन और कार्यान्वयन किया।