"शी चिनफिंग और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता" पुस्तक का प्रकाशन
ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स द्वारा संकलित "शी चिनफिंग और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता" शीर्षक पुस्तक हाल ही में चाइना वर्कर्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित की गई और पूरे चीन में वितरित की गई है।
यह पुस्तक कुल 23 साक्षात्कार प्रतिलेखों पर आधारित है, जिनमें कॉमरेड शी चिनफिंग के उन प्रेरणादायक प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है जब उन्होंने अपने कार्यकाल के विभिन्न चरणों, जैसे- हपेई प्रांत के चेंगडिंग से लेकर फ़ूच्येन, चच्यांग, शांगहाई और फिर केंद्र सरकार तक अग्रिम पंक्ति के श्रमिकों के बीच जाकर संवाद किया। पुस्तक में वर्णन किया गया है कि कैसे उन्होंने निर्माण स्थलों, कारखानों, खानों और बंदरगाहों में जाकर श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों और जीवन से जुड़ी चिंताओं को सुना, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा और उन्हें नवाचार व सृजन की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।