जापान को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनने का कोई हक नहीं
(CRI)10:20:03 2026-01-23
संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी प्रतिनिधिमंडल के चार्ज डी अफेर्यस सुन लेई ने 21 जनवरी को सुरक्षा परिषद में सुधार पर अंतर-सरकारी वार्ता के बारे में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया।
इस मौके पर सुन लेई ने कहा कि जापान ऐतिहासिक अपराधों के लिए पश्चाताप नहीं करता है, अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों के सावधानीपूर्वक बुनियादी मापदंड का उल्लंघन करता है, द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के नतीजों को चुनौती देता है और युद्ध के बाद की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को खुलेआम रौंदता है। ऐसा देश अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाए रखने की ज़िम्मेदारी लेने में असमर्थ है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास हासिल करने में असमर्थ है। जापान को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनने की मांग करने का कोई हक नहीं है।