फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो चीन का दौरा करेंगे
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन के अनुसार, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग के निमंत्रण पर फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो 25 से 28 जनवरी तक चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे।
कुओ च्याखुन ने रेखांकित करते हुए कहा कि फ़िनलैंड सबसे पहले चीन लोक गणराज्य को मान्यता देने और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पश्चिमी देशों में से एक है। हाल के वर्षों में, दोनों राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में, चीन और फ़िनलैंड के बीच भविष्योन्मुखी नई प्रकार की साझेदारी को लगातार गहरा किया गया है, और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को निरंतर बढ़ावा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि चीन, चीन-फिनलैंड संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और फिनलैंड के साथ घनिष्ठ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, राजनीतिक पारस्परिक विश्वास को मजबूत करने, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने, लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, बहुपक्षीय मामलों में पारस्परिक समझ और सहयोग को बढ़ाने तथा चीन-फिनलैंड संबंधों को संयुक्त रूप से एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है।