चीन में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.2 अरब से अधिक

(CRI)09:42:45 2026-01-22

21 जनवरी को चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर वर्ष 2025 तक औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में देश द्वारा हासिल प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया गया कि चीन ने अब तक 48 लाख 38 हज़ार 5G बेस स्टेशन स्थापित कर लिए हैं, जो देश के सभी कस्बों तथा लगभग 95 प्रतिशत प्रशासनिक गाँवों को कवर करते हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी और सर्वाधिक उन्नत सूचना अवसंरचना प्रणाली मानी जा रही है। वर्तमान में चीन में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.2 अरब से अधिक हो चुकी है।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यह भी बताया गया कि वैश्विक स्तर पर 5G मानक के लिए आवश्यक पेटेंट घोषणाओं में चीन का हिस्सा 42 प्रतिशत है। साथ ही, चीन ने 6G प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं विकास के पहले चरण के तकनीकी परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके दौरान 300 से अधिक प्रमुख प्रौद्योगिकियों का भंडार तैयार किया गया है। अब 6G तकनीक के दूसरे चरण का परीक्षण कार्य आरंभ हो गया है।