चाओ लेजी ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज़ सादिक से बातचीत की

19 जनवरी की दोपहर को, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेजी ने जन वृहद भवन में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज़ सादिक के साथ बातचीत की।
19 जनवरी की दोपहर को, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेजी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज़ सादिक के साथ बातचीत की।
चाओ लेजी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान अटूट मित्र और सदाबहार रणनीतिक साझेदार हैं। इस वर्ष चीन और पाकिस्तान के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। चीन दोनों देशों के नेताओं द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, नए युग में घनिष्ठ चीन-पाकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में तेजी लाने और दोनों देशों के लोगों के बेहतर लाभ के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।
सरदार अयाज़ सादिक ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच अटूट मित्रता है और द्विपक्षीय सम्बंध रणनीतिक महत्व रखते हैं। पाकिस्तान थाइवान, शिनच्यांग और शीत्सांग सहित अपने मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से सम्बंधित मुद्दों पर चीन के रुख का दृढ़ता से समर्थन करता है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर है, और एक विधायी निकाय के रूप में पाकिस्तान-चीन मित्रता को बढ़ावा देने में योगदान देगी।