चीन और अमेरिका को समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर मिलजुलकर रहने का सही रास्ता तलाशना चाहिए: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने 20 जनवरी को पेइचिंग में नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने 20 जनवरी को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन-अमेरिका संबंधों के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि चीन और अमेरिका को समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर दोनों प्रमुख शक्तियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने का सही रास्ता तलाशना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में, चीन-अमेरिका संबंधों में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन कुल मिलाकर गतिशील स्थिरता हासिल हुई है, जो दोनों देशों के लोगों के साझा हितों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा अपेक्षाओं के अनुरूप है।
कुओ ने यह भी कहा कि पिछले एक वर्ष में चीन-अमेरिका संबंधों के घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि चीन और अमेरिका के बीच सहयोग दोनों पक्षों के लिए लाभकारी है, जबकि टकराव दोनों को नुकसान पहुंचाता है। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़तापूर्वक रक्षा करते हुए, चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।
उधर, गाजा शांति समिति में शामिल होने के लिए कई देशों को अमेरिका द्वारा दिए गए निमंत्रण के बारे में, प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने कहा कि चीन को अमेरिका से निमंत्रण प्राप्त हुआ है।