हिमालयी उच्चभूमि में समर्पित सेवा, जनस्वास्थ्य की सतत रक्षा

श्यांगयांग नगर के प्रथम जन अस्पताल के स्त्री-प्रसूति विभाग के मुख्य चिकित्सक द्वारा शीत्सांग समुदाय की एक महिला का सफलतापूर्वक सिज़ेरियन प्रसव कराया गया। (शीत्सांग दैनिक)
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के संबंधित विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 से अब तक कुल 11 चरणों में 2,417 विशेषज्ञों को "समूहबद्ध सहायता" कार्यक्रम के अंतर्गत शीत्सांग भेजा गया है, जो शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के उच्चभूमि क्षेत्रों में रहकर जनस्वास्थ्य की सतत रक्षा कर रहे हैं।
कुछ समय पहले, एक भूवैज्ञानिक अन्वेषण कर्मी को अचानक महाधमनी में रक्तवाहिका विच्छेदन हो गया। निर्णायक क्षण में शीआन जियाओतोंग विश्वविद्यालय के प्रथम संबद्ध अस्पताल के शीत्सांग सहायता विशेषज्ञों ने त्वरित रूप से मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में स्थानीय चिकित्सक दल ने अत्यंत संयम और दक्षता के साथ कार्य करते हुए दो घंटे की प्रक्रिया में सफलतापूर्वक तीन स्टेंट स्थापित किए, रक्तवाहिका के फटे हिस्से को सटीक रूप से बंद किया, टूटने के जोखिम को समाप्त किया और मरीज को मौत के मुह से वापस ले आया।

पेइचिग जिशुइतान अस्पताल के विशेषज्ञों ने ल्हासा नगर के जन अस्पताल में बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवाएँ प्रदान कीं। (शीत्सांग दैनिक)
एक के बाद एक सफल उपचार मामलों के पीछे "समूहबद्ध" शीत्सांग चिकित्सा सहायता की सुदृढ़ और प्रणालीबद्ध व्यवस्था का समर्थन है। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के स्वच्छता और स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, वर्ष 2015 से अब तक 12 समकक्ष सहायता प्रदान करने वाले प्रांतों और नगरों की 184 अस्पतालों ने स्थानीय सहायता-प्राप्त अस्पतालों के साथ मार्गदर्शन एवं सहयोग समझौते किए हैं। अब तक 2,039 चिकित्सकीय दलों को सहयोग प्रदान किया गया, 5,416 स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, कुल 1.36 लाख तृतीय एवं चतुर्थ स्तर की शल्यक्रियाएँ संपन्न की गईं, 5,211 नई चिकित्सा तकनीकों का विकास व प्रसार किया गया, तथा 2,806 चिकित्सा रिक्तताओं की प्रभावी पूर्ति की गई।
परिभ्रमण चिकित्सा सेवा दल के सदस्यों ने उच्चभूमि क्षेत्रों में अधिक प्रचलित हृदय-रक्तवाहिनी एवं पाचन तंत्र से संबंधित रोगों को केंद्र में रखते हुए अब तक एक हज़ार से अधिक लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दीर्घकालिक रोगों की जाँच तथा औषधि उपयोग संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया है। इस दौरान लगभग 30,000 युआन मूल्य की दवाइयाँ वितरित की गईं, और अपनी विशेषज्ञता व निरंतर समर्पण के माध्यम से उच्चभूमि क्षेत्र की जनता के लिए एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सुरक्षा कवच खड़ा करने का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया।