2025 में क्वांगतोंग प्रांत का विदेशी व्यापार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा, 40 वर्षों से चीन में शीर्ष स्थान बरकरार

(CRI)09:53:26 2026-01-20

दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत ने वर्ष 2025 में 94 खरब 90 अरब युआन मूल्य के सामानों का आयात-निर्यात किया, जो एक नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड का प्रतीक है। यह आंकड़ा वर्ष 2024 की तुलना में 4.4% की वृद्धि दर्शाता है। क्वांगतोंग चीन के कुल विदेशी व्यापार का 20.9% हिस्सा रखता है, जो वर्ष 2024 से 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। क्वांगतोंग प्रांत लगातार 40वें वर्ष देश के शीर्ष स्थान पर कायम है और राष्ट्रीय विदेशी व्यापार वृद्धि में इसका योगदान 24.1% रहा।

विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, क्वांगतोंग प्रांत का निर्यात 60 खरब 30 अरब युआन (2.5% वृद्धि) और आयात 34 खरब 60 अरब युआन (7.8% वृद्धि) दर्ज किया गया। वर्ष 2025 के लिए क्वांगतोंग के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित रहीं: सतत वृद्धि के साथ तिमाही अनुसार व्यापारिक पैमाने का विस्तार, बाजार विविधीकरण के तहत उभरते बाजारों में तीव्र बढ़त, उन्नत निर्यात संरचना के माध्यम से नई उत्पादक शक्तियों का विकास, बढ़ती आयात मांग द्वारा घरेलू क्षमता का सदुपयोग, तथा उद्यमों में गतिशीलता का संचार।

क्वांगतोंग प्रांत का यह प्रदर्शन चीन की विदेशी व्यापार स्थिरता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में इसकी मजबूत भूमिका को रेखांकित करता है।