चीन-मध्य एशिया माल व्यापार की मात्रा पहली बार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा पहुंची
चीन के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2025 में चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच माल व्यापार आयात और निर्यात की कुल मात्रा 106.3 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंची, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वृद्धि दर वर्ष 2024 की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक रही।
चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच माल व्यापार का पैमाना एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच माल व्यापार आयात और निर्यात की कुल मात्रा पहली बार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा पहुंची है, जिसमें में लगातार पांच सालों से सकारात्मक वृद्धि बनाए रखी है। चीन पहली बार मध्य एशियाई देशों का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना है।
चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच माल व्यापार की उत्पाद संरचना और नवाचार व अनुकूलन बनी है। मध्य एशिया में चीन की निर्यात मात्रा 71.2 अरब डॉलर तक पहुंची, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इनमें से विद्युत-यांत्रिक और हाई-टेक उत्पादों में मजबूत वृद्धि हुई। चीन ने मध्य एशिया से 35.1 अरब डॉलर का माल आयात किया, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इनमें से रसायन, इस्पात, कृषि उत्पाद आदि गैर-संसाधन उत्पादों की रेंज और बेहतर बनी है।
चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच माल व्यापार के संबंधित नए व्यावसायिक प्रारूप का विस्तार व सशक्तिकरण किया गया। चीन-मध्य एशिया सीमा-पार ई-कॉमर्स आयात और निर्यात में तेज़ी से वृद्धि जारी रही, गोदाम व रसद निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है और सीमा पार भुगतान सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाया गया है। दोनों पक्षों के बीच "बेल्ट एंड रोड" का संयुक्त निर्माण के उच्च गुणवत्ता वाला सहयोग गहरा और व्यावहारिक होता जा रहा है। इंटरऑपरेबिलिटी, उपकरण निर्माण, हरित खनिज और आधुनिक कृषि आदि क्षेत्रों में बड़ी परियोजनाएं तेज़ी से लागू की जा रही हैं।