थाईवान के अधिकारियों से आत्म-अपमानजनक और भद्दे राजनीतिक प्रदर्शन को बंद करने की चीनी विदेश मंत्रालय की सलाह

(CRI)09:13:19 2026-01-13

रिपोर्ट के अनुसार, थाईवान ने हाल ही में दावा किया है कि चीन-अफ्रीका रणनीतिक संवाद की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में थाईवान के सम्बंध में तथ्यों को गंभीर रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और थाईवान की तथाकथित "संप्रभुता" को बदनाम किया गया है। 12 जनवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने इस का जवाब देते हुए कहा कि चीन थाईवान के अधिकारियों से वास्तविकता को पहचानने और अपने आत्म-अपमानजनक और भद्दे राजनीतिक प्रदर्शन को रोकने का आग्रह करता है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि एक-चीन सिद्धांत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत सहमति और अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों का एक मूलभूत मानदंड होने के साथ-साथ चीन-अफ्रीका सम्बंधों की राजनीतिक नींव भी है। 2024 के चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में अपनाई गई पेइचिंग घोषणा में भाग लेने वाले अफ्रीकी देशों और अफ्रीकी संघ आयोग ने एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की और दोहराया कि विश्व में केवल एक ही चीन है, थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अविभाज्य हिस्सा है, पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है और वे राष्ट्रीय एकीकरण प्राप्त करने के लिए चीनी सरकार द्वारा किए गए सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करते हैं।