जापान को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर चीन द्वारा नियंत्रण को मजबूत करना पूरी तरह से वैध, उचित और कानूनी है: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:00:34 2026-01-13

12 जनवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि चीन द्वारा जापान को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण को कड़ा करना राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा करने और परमाणु अप्रसार जैसे अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से वैध, उचित और कानूनी है। महत्वपूर्ण खनिजों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के सम्बंध में चीन का रुख अपरिवर्तित है। हम यह भी मानते हैं कि इस सम्बंध में सभी पक्षों पर रचनात्मक भूमिका निभाने की जिम्मेदारी है।