कनाडा के प्रधान मंत्री चीन की यात्रा करेंगे

(CRI)08:42:19 2026-01-13

कनाडा के प्रधान मंत्री मार्क कार्नी 14 से 17 जनवरी तक चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे। 12 जनवरी को हुई प्रेस वार्ता में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस बारे में बताया कि चीन की उम्मीद है कि प्रधान मंत्री कार्नी की यात्रा से चीन-कनाडा सम्बंध के सुधार का रुझान मजबूत होगा और दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण पहुंचाया जाएगा।

माओ निंग ने कहा कि यह 8 साल में किसी केनेडियन प्रधान मंत्री की पहली चीन यात्रा होगी। चीन इसे बड़ा महत्व देता है। चीन-कनाडा सम्बंध का स्वस्थ व स्थिर विकास दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के समान हित में है और विश्व शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि के लिए लाभदायक भी है।