स्टारी ली वाई किंग को हांगकांग की 8वीं विधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया
(CRI)08:44:56 2026-01-09
पेइचिंग समयानुसार 8 जनवरी को, चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की विधान परिषद के अध्यक्ष का चुनाव आयोजित हुआ। इसमें स्टारी ली वाई किंग को 8वीं विधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
स्टारी ली वाई किंग का जन्म वर्ष 1974 में हुआ था। उनका पुश्तैनी घर चीन के क्वांगतोंग प्रांत के फ़ोशान शहर के नाहाई जिले का डांज़ाओ कस्बा है। उन्होंने हांगकांग विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अकाउंटिंग विभाग से स्नातक किया, जो वर्ष 2008 में चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की विधान परिषद की सदस्य चुनी गईं।
मार्च 2023 में, स्टारी ली वाई किंग को एनपीसी की स्थायी समिति का सदस्य चुना गया। वे हांगकांग के इतिहास में एनपीसी की स्थायी समिति की सबसे कम उम्र की सदस्य बनीं, जो एनपीसी की इस सत्र में हांगकांग की अकेली महिला भी हैं।