2025 में चीन में सार्वजनिक सुरक्षा अंगों द्वारा दर्ज किए गए आपराधिक मामलों की संख्या में 12.8% की कमी आई

(CRI)13:47:48 2026-01-08

8 जनवरी को चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में मिली ख़बर के अनुसार 2025 में चीन में सार्वजनिक सुरक्षा अंगों द्वारा दर्ज किए गए आपराधिक मामलों की संख्या में वर्ष 2024 से 12.8% और सार्वजनिक सुरक्षा मामलों की संख्या में 3.5% की कमी आई।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आव्रजन प्रबंधन क्षेत्र में संस्थागत उदारीकरण में पिछले एक वर्ष में तेजी आई है। एक साल पहले जब 240 घंटे की वीजा-मुक्त पारगमन नीति आधिकारिक तौर पर लागू की गई थी, तब से विभिन्न बंदरगाहों के माध्यम से 4 करोड़ 6 लाख विदेशियों ने चीन में प्रवेश किया है, जो वर्ष 2024 से 27.2% की वृद्धि है। वर्तमान में, वीजा-मुक्त पारगमन के लिए पात्र देशों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है, और प्रवेश बंदरगाहों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है, जिससे देश के खुलेपन और विकास में नई जान आ गई है।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने सड़क यातायात, रेलवे, नागरिक उड्डयन, बंदरगाह और जहाज़रानी, ​​​​सबवे और सार्वजनिक परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है। साथ ही, सार्वजनिक सुरक्षा प्रशासनिक सेवाओं की दक्षता पूरी तरह से सुधार हो गई है, और कानून आधारित सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली के निर्माण के स्तर में लगातार सुधार हुआ है।