चीन के थाइवान मामलों पर कार्यालय ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया
पेइचिंग समयानुसार 7 जनवरी को, चीनी राज्य परिषद के थाइवान मामलों पर कार्यालय ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।
थाइवान मामलों पर कार्यालय के प्रवक्ता छेन पिनहुआ ने कहा कि डीपीपी प्राधिकरण "थाइवान की आज़ादी" के अपने अलगाववादी रुख पर अड़ा हुआ है। उन्होंने "आज़ादी" पाने के मकसद से उकसाने वाली हरकतें करने के लिए बाहरी ताकतों के साथ मिलीभगत की है। संबंधित अलगाववादी कार्यवाही न केवल थाइवान जलडमरूमध्य के पास क्षेत्रों में शांति व स्थिरता को बुरी तरह कमज़ोर करती हैं, बल्कि थाइवान जलडमरूमध्य के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के आम हितों और चीनी राष्ट्र के बुनियादी हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
छेन पिनहुआ ने कहा कि चीन के थाइवान में लोग चीनी मुख्यभूमि के लोगों के हमवतन हैं। चीन सरकार हमेशा "थाइवान जलडमरूमध्य के दोनों तरफ एक परिवार हैं" के विचार को बनाए रखा है और थाइवान में अपने देशवासियों का सम्मान किया है, उनकी देखभाल की है एवं उनके फायदे के लिए काम किया है। उसने हमेशा थाइवान जलडमरूमध्य के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के बीच संबंधों पर पहल व नियंत्रण को मज़बूती से अपनाया है और संबंधित लेन-देन, सहयोग एवं एकीकृत विकास को सक्रिय रूप से बढ़ाया है। थाइवान जलडमरूमध्य के दोनों तरफ के अपने देशवासियों के बीच रिश्ते व भलाई को बढ़ाने में ईमानदारी एवं अच्छा इरादा को नहीं बदला जाएगा और संबंधित उपाय रोके नहीं जाएंगे। आशा है कि थाइवान के लोग डीपीपी प्रशासन के बुरे स्वभाव और बदसूरत चेहरे को पहचान लेंगे, स्वयं को "थाइवान की आज़ादी" अलगाववादी ताकतों व उनकी कार्यवाही से स्पष्ट रूप से सीमांकित करेंगे। साथ ही, उम्मीद है कि वे चीन सरकार के साथ थाइवान जलडमरूमध्य में शांति व स्थिरता को मिलकर सुरक्षित रखेंगे, थाइवान जलडमरूमध्य के दोनों तरफ के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ाएंगे, एक साथ मिलकर चीनी राष्ट्र की खूबसूरत मातृभूमि की रक्षा करेंगे और चीन के राष्ट्रीय एकीकरण के महान उद्देश्य को अडिग रूप से आगे बढ़ाएंगे।