चीनी विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की

(CRI)09:03:53 2026-01-08


7 जनवरी को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

इस वर्ष चीनी विदेश मंत्री की अपनी पहली अफ़्रीका यात्रा की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि 2026 में चीन और अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। विदेश मंत्री वांग यी की चार अफ्रीकी देशों की यात्रा, जिसमें अफ्रीकी संघ मुख्यालय में "चीन-अफ्रीका मानवीय व सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष " के उद्घाटन समारोह में भाग लेना भी शामिल है, पिछले 36 वर्षों से चीनी विदेश मंत्रियों द्वारा प्रत्येक वर्ष अफ्रीका की अपनी पहली यात्रा करने की उत्कृष्ट परंपरा को जारी रखती है।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कल जापान पर निर्यात नियंत्रण को मजबूत करने के संबंध में एक घोषणा जारी की। इस की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि थाइवान के संबंध में जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की गलत टिप्पणियां चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हैं, चीन के आंतरिक मामलों में स्पष्ट रूप से हस्तक्षेप करती हैं और चीन के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी देती हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा करने और परमाणु अप्रसार जैसे अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने के लिए, चीन ने कानूनों और विनियमों के अनुसार उपाय किए हैं, जो पूरी तरह से वैध, उचित और कानूनी हैं।