चीन के अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार गुफाओं में प्रशिक्षण पूरा किया

(CRI)09:11:13 2026-01-06


दिसंबर 2025 में, अंतरिक्ष यात्री गुफाओं में मैपिंग प्रशिक्षण कर रहे थे।

हाल ही में, चीन का पहला अंतरिक्ष यात्री गुफा प्रशिक्षण कार्यक्रम चीन के छोंगछिंग शहर के वुलोंग जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 28 अंतरिक्ष यात्रियों ने भाग लिया।


दिसंबर 2025 में, अंतरिक्ष यात्री गुफाओं में सामान पास करना प्रशिक्षण कर रहे थे।

यह एक महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चीन अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के नेतृत्व में आयोजित और कार्यान्वित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को चार समूहों में बांटा गया और उन्होंने बारी-बारी से छह दिन और पांच रातों के लिए 8 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान और 99 फीसदी तक आर्द्रता वाली गुफा में रहने का अनुभव किया। संबंधित गुफाओं का वातावरण अंतरिक्ष की चरम स्थितियों से मिलता-जुलता है, जैसे कि अलगाव, सीमित स्थान और उच्च जोखिम। प्रशिक्षण के दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने गुफा अन्वेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, सामग्री प्रबंधन और रसद सहायता आदि पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा किया। इसके अलावा, उन्हें अत्यंत संकरे रास्तों से गुजरना, चट्टानों पर चढ़ना व रस्सियों के सहारे नीचे उतरना, लंबे समय तक ठंड और नमी वाली स्थितियों में रहना और अत्यधिक शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, अंतरिक्ष यात्रियों को अंधेरे के डर और संवेदी अभाव आदि विभिन्न चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।