चीन की नवाचार क्षमता में सबसे तेज़ी से बढ़ोतरी, विश्व स्तर पर शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल


8वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में तकनीकी नवाचार की उपलब्धियां दिखाई जायी। (VCG)

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा जारी "2025 वैश्विक नवाचार सूचकांक रिपोर्ट" के अनुसार, चीन की रैंकिंग दुनिया में दसवें स्थान तक पहुंच गई है। यह चीन के लिए पहली बार है जब वह वैश्विक शीर्ष दस में शामिल हुआ, और 2013 से अब तक चीन ने कुल 25 स्थानों की छलांग लगाई है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण जैसे क्षेत्रों में चीन ने कई वैश्विक "पहली बार" और "सर्वश्रेष्ठ" उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिससे चीन का नवाचार एकल उपलब्धियों से व्यापक प्रणालीगत क्षमता की ओर बढ़ रहा है।

चीन में संपूर्ण समाज द्वारा अनुसंधान और विकास में निवेश 2012 में 1.03 ट्रिलियन युआन से बढ़कर 2024 में 3.63 ट्रिलियन युआन हो गया है, जिससे यह विश्व में दूसरे स्थान पर स्थिर बना हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार यह भी सामने आया कि चीन के 24 नवाचार क्लस्टर विश्व के शीर्ष 100 में शामिल हैं, जो विश्व स्तर पर सबसे अधिक हैं। इनमें शेनझेन—हांगकांग—गुआंगझौ क्लस्टर 2025 में वैश्विक शीर्ष स्थान हासिल किया।