नव वर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन चीन में यात्रा करने वालों की संख्या 20 करोड़ से अधिक

31 दिसंबर 2025 को, यात्री जियांग्शी के नानचांग रेलवे स्टेशन पर यात्रा करते हुए। (VCG)
चीनी परिवहन मंत्रालय से 2 जनवरी को प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2026 नव वर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन, यानी 1 जनवरी को, चीन में अंतरक्षेत्रीय कार्मिक प्रवाह की कुल संख्या 20 करोड़ 74 लाख 75 हज़ार थी, जो पिछले साल इसी दिन की तुलना में 20.3% अधिक है।
उस दिन, राजमार्ग यात्री यातायात 18 करोड़ 62 लाख 80 हज़ार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.5% की वृद्धि दर्शाता है। रेल यात्री यातायात 1 करोड़ 85 लाख 60 हज़ार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 67.9% अधिक है। जलमार्ग यात्री यातायात 684,000 व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.9% ज्यादा है। वहीं, नागरिक उड्डयन यात्री यातायात 19 लाख 51 हज़ार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.3% कम है।
उधर, 1 जनवरी को, चीन में राष्ट्रीय डाक उद्योग ने 45 करोड़ 10 लाख पार्सल एकत्र किए और 53 करोड़ 10 लाख पार्सल वितरित किए।