चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2026 का नववर्ष संदेश दिया

नमस्कार। पुराना वर्ष गुजर रहा है और नववर्ष आने वाला है। इस सुअवसर पर, मैं पेइचिंग से आप लोगों को सौहार्दपूर्ण शुभकामनाएं देता हूँ।
साल 2025 ‘14वीं पंचवर्षीय योजना’ की समाप्ति का साल है। पिछले 5 सालों में, हमने बहुत मेहनत और साहस के साथ कठिनाइयों एवं चुनौतियों को दूर कर निर्धारित लक्ष्यों और मिशनों को सफलतापूर्वक संपन्न किया है, और चीनी शैली के आधुनिकीकरण की नई यात्रा पर स्थिर और स्वस्थ कदम आगे बढ़ाया है। हमारी अर्थव्यवस्था का कुल पैमाना लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है और इस वर्ष 1400 खरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है। देश में आर्थिक शक्ति, वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति, राष्ट्रीय रक्षात्मक शक्ति, व्यापक राष्ट्रीय शक्ति नई मंजिल पर पहुंच गई हैं। हरा-भरा पहाड़ और स्वच्छ जल देश को सुन्दर बनाते हैं, चीनी लोगों की प्राप्ति की भावना, सुख की भावना और सुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही हैं। 5 सालों का रास्ता असामान्य है और उपलब्धियां प्राप्त करना आसान नहीं है। सभी लोगों के प्रयासों और योगदानों से फलते-फूलते चीन का निर्माण किया जाता है। मैं यहां मेहनत से योगदान देने वाले हरेक व्यक्ति का सम्मान करना चाहता हूँ।
यह वर्ष बहुत अविस्मर्णीय है। हमने भव्य रूप से चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनायी, और थाईवान पर चीनी प्रभुसत्ता की बहाली का स्मृति दिवस स्थापित किया। शानदार राष्ट्रीय सैन्य परेड और विजय के गौरव को हमेशा इतिहास में लिखा जाएगा, जो कि चीनी लोगों को इतिहास और शहीदों को याद करते हुए शांति को संजोने और भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के लिए बड़ी शक्ति एकत्र की जाती है।
हमने नवाचार के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को सशक्त किया है। गहन वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी एकीकरण से सृजनात्मक फल एकाएक सामने आते हैं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बड़े मॉडल एकाएक उभरते हैं, चिप्स के स्वतंत्र अनुसंधान एवं विकास में नई प्रगित हासिल की है। परिणामस्वरूप, चीन सबसे तेज़ उभरती सृजनात्मक शक्ति वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। थ्येनवन-2 क्षुद्रग्रह डिटेक्टर ने अंतरिक्ष में अपनी यात्रा शुरू की, यालुंग त्सांगपो नदी के निचले भाग में जल विद्युत संयंत्र का निर्माण शुरू किया गया, और पहला विद्युत-चुंबकीय प्रक्षेपण विमानवाहक पोत का आधिकारिक तौर पर संचालित किया गया। मानव रूपी रॉबटों ने ‘कोंगफ़ू प्रदर्शन’ किया, और मानव रहित विमानों ने ‘आतिशबाज़ी शो’ प्रदर्शित किया। नवाचार और सृजन से नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति पैदा की जाती है और जीवन को और अधिक रंगारंग बनाया जाता है।
हम संस्कृति से मानसिक घर का पोषण करते हैं। सांस्कृतिक एक्सपो और अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। विश्व विरासतों की सूचि में नया सदस्य शामिल किया गया, वुखोंग और नेचा पूरे संसार में प्रचलित हैं, प्राचीन चीनी शैली का रहन-सहन युवाओं का फैशन बन गया है। सांस्कृतिक पर्यटन बाज़ार बहुत गर्म होने के साथ-साथ ‘सिटी फुटबॉल सुपर लीग’ और ‘ग्रामीण फुटबॉल सुपर लीग’ लोगों को आकर्षित करते हैं। बर्फ़-हिम खेल सर्दियों में लोगों को उत्तेजित करते हैं। परंपरा और आधुनिकता एकीकृत करते हैं और चीनी राष्ट्र की संस्कृति अधिक रंगबिरंगी रोशनी दे रही हैं।
हम एक साथ बेहतर जीवन का निर्माण कर साझा करते हैं। मैंने शीत्सांग और शिनच्यांग में दोनों स्वायत्त प्रदेशों की स्थापना के वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। बर्फिले पठार से थ्येनशान पर्वत के दक्षिण और उत्तर तक, विभिन्न जातियों के लोग हाथ मिलाकर अनार के बीजों की तरह घनिष्ठ रूप से रहते हैं। लोग सफेद शुभ-सूचक हादा और जोशिले नाच-गान से मातृभूमि के प्रति प्यार और सुखों का गुणगान करते हैं। लोगों की आजीविका सर्वोपरि है; छोटी-से-छोटी बात भी लोगों की भावनाओं को स्पर्श कर सकती है। बीते एक साल में, नए रोज़गार समुदाय के लोगों के अधिकारों और हितों की गारंटी और सुनिश्चित की गई, वृद्ध लोगों की सेवा में सुधारात्मक निर्माण से उनके जीवन में सुधार आया। नवजात शिशु वाले परिवारों को हर महीने 300 युआन की सब्सिडी प्राप्त हुई। दैनिक जरूरतों की भरपूर सप्लाई से हरेक ‘छोटे घरों’ का जीवन गर्मागर्म हो जाने से देश में ‘बड़े घर’ का जीवन दिन-ब-दिन फल-फूल रहा है।
हम दुनिया के लिए अपना द्वार खोलना जारी रखे हुए हैं। शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) का थ्येनचिन शिखर सम्मेलन, वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, पूरे हाईनान द्वीप में मुक्त व्यापार बंदरगाह का संचालन किया गया। जलवायु परिवर्तन का और अच्छी तरह से मुकाबला करने के लिए चीन ने नए दौर का राष्ट्रीय स्व-योगदान घोषित किया। तीन ‘वैश्विक पहलों’ के बाद, मैंने वैश्विक शासन पहल का प्रस्ताव रखा, ताकि अधिक न्याय और उचित वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़वा दिया जा सके। वर्तमान उथल-पुथल भरी दुनिया में कुछेक क्षेत्र फिर भी युद्ध की आग से घिरे हुए हैं। चीन हमेशा इतिहास के सही पक्ष पर खड़े रहते हुए विभिन्न देशों के साथ हाथ मिलाकर विश्व शांति और विकास को आगे बढ़ाना चाहता है और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है।
कुछ समय पूर्व, मैंने देश में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ तीनों क्षेत्रों ने एक साथ हाथ मिलकार इसका आयोजन किया, जो बहुत सराहनीय है। हम अविचल रूप से ‘एक देश, दो व्यवस्थाएं’ नीति का पालन करते रहेंगे, देश के विकास में हांगकांग और मकाओ की और अच्छी तरह भागीदारी का समर्थन करते रहेंगे, ताकि वहां स्थायी समृद्धि और स्थिरता बनी रहे। थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के देशबंधुओं के बीच एक ही खून का रिश्ता है, और मातृभूमि के एकीकरण की ऐतिहासिक प्रवृत्ति कभी नहीं बदलेगी।
चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के उत्थान से ही देश शक्तिशाली होता है। हमने सीपीसी केंद्रीय समिति के आठ अनुशासन नियमों की भावना को सीखने और इस का पालन करने का अभियान चलाया, हमने पार्टी का सख्ती से प्रबंधन और शासन करने के साथ-साथ आत्म-क्रांति को बढ़ावा दिया। परिणामस्वरूप, पार्टी और राजनीति की शैली लगातार बेहतर हो रही है। हम प्रारंभिक इरादे और मिशन को कायम रखते हुए स्थायी तौर पर प्रयास करें, यान’आन नगर में ‘गुफ़ाओं में प्रश्नों’ के जवाबों को अच्छी तरह दें, और जनता के लिए आत्मग्लानि नहीं होने वाले युगात्मक जवाब दें।
साल 2026 ‘15वीं पंचवर्षीय योजना’ का शुभारंभ वर्ष है। सफलता प्राप्त करने के लिए शुरूआत की योजना अपरिहार्य है। हमें पूर्ण विश्वास के साथ लक्ष्यों और मिशनों को पूरा करने के लिए अथक कोशिश करनी चाहिए, ठोस कदम से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिए, सुधार और खुलेपन को और व्यापक व गहन रूप से आगे बढ़ाना चाहिए, समस्त लोगों की साझा समृद्धि को बढ़ावा देना चाहिए और चीनी करिश्मा का नया अध्याय जोड़ना चाहिए।
पहाड़ों और समुद्रों के बीच सपनों की तलाश में, दूरी का कोई एहसास नहीं होता। आगे का मार्ग बहुत लंबा होने के बावजूद हमें लम्बे-लम्बे कदम भरते हुए आगे बढ़ना चाहिए। आइए, हम आगामी ‘अश्व वर्ष’ में घोड़ों को हांकते हुए और जीवन-शक्ति से ओतप्रोत होते हुए अविराम गति से आगे बढ़ें, सपना साकार करने के लिए प्रयास करें, सुख प्राप्त करने के लिए संघर्ष करें, और बड़े दृष्टिकोण को सुन्दर वास्तविकता में बदलें।
नववर्ष का सूर्य जल्द ही उदय होगा। मेरी कामना है कि मातृभूमि की नदियां और पर्वत शानदार रहें, भूमि उपजाऊ रहे, पूरा देश सूर्य की किरणों में चमचमाता रहे। कामना है कि सभी लोग खुशियों को गले लगाएं, कामकाज में सफलता हासिल करें और इच्छाओं की पूर्ति हों।