2024 में चीन के पर्यटन एवं संबंधित उद्योगों का जीडीपी में 4.35% योगदान

(CRI)09:00:13 2025-12-31

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, गणना के आधार पर वर्ष 2024 में देश के पर्यटन एवं संबंधित उद्योगों का कुल मूल्यवर्धन 58 खरब 63 अरब 10 करोड़ युआन रहा, जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.35% है। यह हिस्सा वर्ष 2023 की तुलना में 0.11 प्रतिशत अंक बढ़ गया है, जो इस क्षेत्र की निरंतर सुदृढ़ वसूली और विकास को दर्शाता है।

आंतरिक संरचना के अनुसार, मुख्य पर्यटन उद्योग का मूल्यवर्धन 53 खरब 54 अरब 60 करोड़ युआन रहा, जो पर्यटन एवं संबंधित उद्योगों के कुल मूल्यवर्धन का 91.3% है। यह हिस्सेदारी वर्ष 2023 की तुलना में 0.3 प्रतिशत अंक बढ़ी है, जो पर्यटन क्षेत्र की मूल गतिविधियों के तेजी से विस्तार को रेखांकित करती है। वहीं, पर्यटन संबंधित उद्योगों का मूल्यवर्धन 5 खरब 8 अरब 50 करोड़ युआन रहा, जिसकी हिस्सेदारी कुल का 8.7% है, जो वर्ष 2023 से 0.3 प्रतिशत अंक कम है।

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि चीन की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण और स्थिर बनी हुई है, साथ ही यह सेवा क्षेत्र के विकास एवं घरेलू मांग को बढ़ावा देने में एक प्रमुख चालक शक्ति बना हुआ है।