"श्वेलोंग" अनुसंधान जहाज़ का छिनलिंग स्टेशन पर आगमन, वैज्ञानिक अनुसंधान और आपूर्ति कार्य संचालित

चीन के 42वें अंटार्कटिक अभियान में शामिल "श्वेलोंग" ध्रुवीय अनुसंधान हिमभेदी जहाज़ 29 तारीख को पेइचिंग समयानुसार छिनलिंग स्टेशन के समुद्री क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुँचा और तत्पश्चात वहाँ माल उतारने का कार्य प्रारंभ किया गया ।

चीन के 42वें अंटार्कटिक अनुसंधान दल के नेता वेई फुहाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उतारी जाने वाली सामग्री का कुल वज़न लगभग 1,400 टन है, जिसमें छिनलिंग स्टेशन की लॉजिस्टिक आपूर्ति सामग्री, इंजीनियरिंग सामग्री, वैज्ञानिक अनुसंधान सामग्री तथा ईंधन शामिल हैं।

इस बार का माल उतारने का कार्य लगभग 5 दिन तक चलने की संभावना है, और कार्य की स्थिति के अनुसार कुछ सामग्री और कचरे को देश वापस ले जाने की भी योजना है। जानकारी के अनुसार, छिनलिंग स्टेशन पर माल उतारने के साथ-साथ, अनुसंधान दल हेलीकॉप्टर का उपयोग करके स्टेशन के आसपास के क्षेत्र की हवाई फोटोग्राफी करेगा और "श्वेलोंग" जहाज़ के माध्यम से सागरीय सर्वेक्षण और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान कार्य भी संचालित करेगा।