चीन और विश्व के देशों के साथ परस्पर आलोकित होते हुए साझा उपलब्धियों के नए अध्याय की रचना
2025 में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, नए युग की चीनी विशेषताओं वाली महान शक्ति की कूटनीति ने साहस और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते हुए नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं। इस दौरान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन–लैटिन अमेरिका फोरम की चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन समारोह, शांगहाई सहयोग संगठन के थ्येनचिन शिखर सम्मेलन, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध एवं विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के स्मृति समारोह, वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन सहित कई महत्वपूर्ण घरेलू कूटनीतिक आयोजनों में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया, रूस, मध्य एशिया और दक्षिण कोरिया की चार महत्वपूर्ण राजकीय यात्राएँ कीं तथा अनेक बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों में सहभागिता की, जिससे समानता, खुलेपन और सहयोग पर आधारित वैश्विक साझेदारी का और अधिक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हुआ। मानवता के भविष्य और भाग्य की चिंता करते हुए, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक चुनौतियों का सीधा सामना किया, वैश्विक शासन व्यवस्था के सुधार की दिशा स्पष्ट की और विश्व शांति एवं विकास के लिए नई ऊर्जा का संचार किया। राजनयिक स्तर पर राष्ट्राध्यक्षों की सक्रिय कूटनीति, चीन और विश्व के देशों के बीच परस्पर आलोक और आपसी उपलब्धियों के नए अध्याय निरंतर लिखे जा रहे हैं।
एपेक बैठक
हमें एक खुला क्षेत्र आर्थिक वातावरण बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिये।
हमें औद्योगिकी और आपूर्ति शृंखलाओं की स्थिरता और सुतारू संचालन को बनाए रकने का लिए मिलकर काम करना चाहिये।
वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन
वैश्विक महिला कार्य उपलब्धियों की हानि और बिगड़ने के जोखिम का सामना कर रहा है। परिवर्तन और चुनौतियों के सामने विभिन्न देश और विभिन्न पक्ष साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा पर कायम रहते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देंगे।
थ्येनचिन एससीओ शिखर सम्मेलन
वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत करते हुए विभिन्न देशों के साथ अधिक न्यायपूर्ण और युक्तियुक्त वैश्विक शासन व्यवस्था की स्थापना कर हाथों में हाथ मिलाकर मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय की ओर बढ़ने को तैयार हूं।
जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ महासभा
समारोह से प्रेरित आत्मविश्वास, गर्व और उत्साह में सुधार, विकास और स्थिरता बढ़ाने में शक्तिशाली प्रेरक शक्ति में परिवर्तित किया जाना चाहिए। ऐतिहासिक आत्मविश्वास मजबूत कर इतिहास से सबक लेते हुए बेहतर भविष्य बनाए जाने की जरूरत है। इसके साथ दुनिया को मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने में चीन की छवि दिखाई जानी चाहिए।
चीन-सीईएलएसी मंच के चौथे मंत्री स्तरीय सम्मेलन
चीन और लैटिन अमेरिकी व कैरेबियाई देश “वैश्विक दक्षिण” के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। स्वतंत्रता हमारी गौरवशाली परंपरा है। विकास और पुनरुत्थान हमारा प्राकृतिक अधिकार है और निष्पक्षता व न्याय हमारा साझा लक्ष्य है।
दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा
आर्थिक वैश्वीकरण से सभी देशों को लाभ मिलेगा। कोई भी देश बंद द्वीप में नहीं जा सकता। व्यापारिक युद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक प्रणाली कमजोर करता है, वैश्विक आर्थिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाता है और सभी देशों, विशेषकर व्यापक विकासशील देशों के कानूनी हितों को क्षति पहुंचाता है। “वैश्विक दक्षिण” देश होने के नाते चीन और पड़ोसी देशों को समन्वयक और सहयोग मजबूत करना होगा, ताकि एशिया की उज्ज्वल संभावना की रक्षा की जा सके।