संचलनशील शीत्सांग सांस्कृतिक दावत

चित्र शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार के वेबसाइट से है
ल्हासा नगर द्वारा संचालित प्रमुख सांस्कृतिक‑पर्यटन परियोजनाओं में से एक—“ल्हासा डबल-डेकर खाद्य‑थीम पर्यटक बस”—ने “शहर पर्यटन + शीत्सांग खाद्य रसास्वादन + अमूर्त सांस्कृतिक विरासत अनुभव” को एक ही मंच पर समाहित करते हुए एक “चलने योग्य शीत्सांग सांस्कृतिक दावत” तैयार किया है, जो ‘शीतकालीन शीत्सांग पर्यटन’ के तहत ल्हासा पर्यटन का नया आकर्षण बन गया है।
इस बस का संपूर्ण बाहरी स्वरूप “चीनी लाल” को मुख्य दृश्य तत्व के रूप में प्रस्तुत करता है, जिसमें काले-गर्दन वाले सारस, बच्चों की मुस्कान और पोताला महल जैसे प्रतीकात्मक दृश्य-चित्रों की सजावट की गई है। बस की पहली मंज़िल को बहु-कार्यात्मक सेवा क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया है, जहां अलमारी, रेफ़्रिजरेट क्षेत्र औऱ शेफ़ के कार्य-क्षेत्र की व्यवस्था की गई है। दूसरी मंज़िल को भोजन क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ ऊपर 360-डिग्री का पारदर्शी पैनोरमिक ग्लास रूफ़ लगाया गया है, जिससे यात्री स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए ल्हासा शहर के सुंदर दृश्यों का भरपूर अवलोकन कर सकते हैं। बस के भीतर पेशेवर ऑडियो‑वीडियो प्रणाली और विशेष प्रदर्शन क्षेत्र भी स्थापित किए गए हैं, जो यात्रियों के सफ़र को और अधिक समृद्ध बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, वाहन में विशेष ऑक्सीजन‑आपूर्ति प्रणाली लगाई गई है, जो ऊँचाई पर होने वाली तकलीफ़ों की प्रभावी रोकथाम में सहायक है।
इस बस के लिये कुल चार विशिष्ट मार्गों की योजना बनाई गई है। इस का संचालन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाता है, जो दिन के भ्रमण और रात के दृश्यावलेकन——दोनों को समाहित करता है। पूरी यात्रा के दौरान यह बस “स्काई पोस्ट ऑफिस”, पोताला महल और याकवांग पर्वत जैसे कई प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ती है। मार्गों की अवधि 1 घंटे से 2 घंटे तक होती है, और टिकट मूल्य 98 युआन से 298 युआन तक निर्धारित किया गया है, जिनमें क्रमशः दोपहर का भोजन, चाय‑नाश्ता, रात्रिभोज तथा पेय‑स्नैक्स के संयोजन शामिल हैं।