शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के प्रांतीय पार्टी सचिव ने मलेशिया और श्रीलंका का दौरा किया

(CRI)14:15:54 2025-12-26

दक्षिण पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के प्रांतीय पार्टी सचिव वांग ज्वूनचेंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने 21 से 25 दिसंबर तक मलेशिया और श्रीलंका की यात्रा की। इस दौरान, उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद बिन हमिदी, मलेशिया की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष जोहारी अब्दुल और श्रीलंका की पीपल्स लिबरेशन फ्रंट के महासचिव तिलविन सिल्वा सहित दोनों देशों के प्रमुख राजनीतिक नेताओं से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया और श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय कमेटी के चौथे पूर्णाधिवेशन के बारे में जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक चीन सीपीसी के महासचिव शी चिनफिंग और दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी हुई महत्वपूर्ण सहमति को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही "15वीं पंचवर्षीय योजना"(2026-2030) अवधि के विकास के अवसरों को साझा करने और शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश का दोनों देशों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने को तैयार है।

उधर मलेशिया और श्रीलंका के सम्बंधित पक्षों ने चीन की विकास उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि वे अगले पांच वर्षों के विकास रणनीतियों के समन्वय को गहरा करने, राजनीतिक दलों के बीच आदान-प्रदान और स्थानीय सहयोग को मजबूत करने के इच्छुक हैं, ताकि दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाया जा सके।