चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को दोबारा कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर न जाने की सलाह दी

(CRI)08:45:35 2025-12-24

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 23 दिसंबर को नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि फिलहाल कंबोडिया-थाईलैंड सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति गंभीर है। विदेश मंत्रालय फिर चीनी नागरिकों को इस क्षेत्र न जाने की याद दिलाता है। चीन पक्षों से चीनी नागरिकों और उद्यमों की सुरक्षा और वैध अधिकारों की गारंटी देने की मांग करता है।

रिपोर्ट के अनुसार 22 दिसंबर को एक चीनी नागरिक को कंबोडिया-थाईलैंड सीमा मुठभेड़ में हल्का घायल हुआ। कंबोडिया स्थित चीनी दूतावास ने कांसुलेट सुरक्षा व सहायता देने के लिए उस व्यक्ति से संपर्क किया है।