नाभिकीय हथियार पर जापान के वरिष्ठ अधिकारियों के कथन पर चीन की प्रतिक्रिया

(CRI)10:42:16 2025-12-23

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 22 दिसंबर को नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि चीन जापान के वरिष्ठ अधिकारियों के कथन पर हैरान है कि जापान को नाभिकीय हथियार से सम्पन्न होना चाहिए।

ध्यान रहे हाल ही में जापानी प्रधान मंत्री आवास के सुरक्षा नीति पर जिम्मेदार एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जापान को नाभिकीय हथियार से सम्पन्न होना चाहिए। इसके बाद जापानी रक्षा मंत्री ने कहा कि जापान नाभिकीय रहित तीन सिद्धांतों पर विचार विमर्श आगे बढ़ाने में किसी भी विकल्प को नहीं निकाला जा सकता।

इस के प्रति लिन च्येन ने कहा कि सम्बंधित बातें जापान के अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्यों का गंभीर उल्लंघन है, जिसे जापान को निभाना है। सम्बंधित बातों ने अंतर्राष्ट्रीय व एशिया प्रशांत क्षेत्र की शांति व स्थिरता को गंभीर नुकसान पुहंचाया है। इससे जाहिर है कि जापानी दक्षिणपंथी शक्ति फिर फौजीकरण का अनुसरण कर रही है। वह जापान के फिर सैन्यीकरण को बढ़ा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन जापान से इस मुद्दे पर परीक्षात्मक चुनौती न देने और गलत रास्ते पर नहीं चलने का अनुरोध करता है।