ली छ्यांग ने टॉन्गा के निर्वाचित प्रधान मंत्री को बधाई संदेश भेजा

(CRI)09:06:25 2025-12-22

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 18 नवंबर को टॉन्गा के निर्वाचित प्रधान मंत्री लॉर्ड फाकाफानुआ को बधाई संदेश भेजा।

ली छ्यांग ने अपने संदेश में कहा कि चीन और टॉन्गा पारस्परिक सम्मान, समान विकास करने वाले सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार हैं। इधर कुछ साल दोनों पक्षों ने राजनीतिक विश्वास निरंतर मजबूत कर भारी व्यावहारिक सहयोग उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसने दोनों देशों की जनता को कल्याण पहुंचाया है।

चीन दोनों देशों के सम्बंधों को महत्व देता है और टॉन्गा के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की समानताएं लागू कर संवाद, आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने को तैयार है ताकि द्विपक्षीय सम्बंध नयी मंजिल पर पहुंचें।