फिलीपींस को अपने द्वारा निर्देशित और अभिनीत समुद्री तमाशों का मंचन बंद कर देना चाहिए:चीनी विदेश मंत्रालय
15 दिसंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान एक पत्रकार ने श्येनबिन रीफ के आसपास के जलक्षेत्र में फिलीपीन के जहाजों के कई समूहों द्वारा हाल ही में की गई उकसावे वाली कार्रवाइयों और अशांति के बारे में पूछा।
क्वो च्याखुन ने कहा कि श्येनबिन रीफ चीन के नानशा द्वीप समूह का हिस्सा है, और श्येनबिन रीफ सहित नानशा द्वीप समूह और उसके आसपास के जलक्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है। 12 दिसंबर को, फिलीपींस ने जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से बड़ी संख्या में जहाजों को इकट्ठा किया ताकि श्येनबिन रीफ के पास के जलक्षेत्र में अशांति पैदा की जा सके। फिलीपीनी कर्मियों ने मौके पर मौजूद चीनी तटरक्षक अधिकारियों को धमकाने के लिए चाकू तक लहराए। फिलीपीन की ये कार्रवाइयां चीन की संप्रभुता और अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं, अंतरराष्ट्रीय कानून और दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों के आचरण संबंधी घोषणा का गंभीर उल्लंघन हैं, और समुद्री शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर करती हैं।
उधर कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड पड़ोसी देश हैं। सबसे जरूरी काम है युद्धविराम करना और नागरिकों की सुरक्षा करना। उम्मीद है कि दोनों पक्ष अधिकतम संयम बरतेंगे, सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने और दोनों देशों के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे और यथाशीघ्र युद्धविराम हासिल करने और स्थिति को शांत करने के लिए सभी उपयुक्त उपाय करेंगे।