इस वर्ष शीत्सांग में अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन
(CRI)15:28:12 2025-12-15
इस वर्ष चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में अनाज उत्पादन ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश का कुल अनाज उत्पादन 11 लाख 50 हज़ार टन तक पहुँच गया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 20 हज़ार 500 टन अधिक है।
वर्ष 2015 में जब प्रदेश का कुल अनाज उत्पादन पहली बार 10 लाख टन हुआ था, तब से लगातार ग्यारहवें वर्ष शीशांग का उत्पादन इस आँकड़े को पार कर गया है। यह निरंतर उपलब्धि दर्शाती है कि यहाँ की कृषि अब मजबूत आधार पर खड़ी है।
वर्ष 2025 की शुरुआत से ही शीत्सांग के विभिन्न स्तरों के कृषि विभागों ने अनाज उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कई नई नीतियाँ लागू कीं। आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, इस वर्ष शीशांग में अनाज की बुआई का कुल क्षेत्रफल 30 लाख 24 हज़ार मू (एक मू लगभग 0.067 हेक्टेयर के बराबर) रहा, जो वर्ष 2024 की तुलना में 33 हज़ार मू अधिक है।