पहली तीन तिमाहियों में चीन की समुद्री जीडीपी 5.6 फीसदी बढ़ी

(CRI)10:55:28 2025-12-15

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन के मुताबिक, चीन में बड़ी खाड़ियों की समग्र योजना को मज़बूत करते हुए समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाने की जरूरत है। वर्तमान में, चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था में "पैमाने के विस्तार" से "गुणवत्ता व दक्षता के साथ-साथ चलने" तक बड़ा बदलाव आया है। चीन में समुद्री उद्योग में नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियां तेज़ी से बन रही हैं।

चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के समुद्री रणनीतिक योजना और अर्थव्यवस्था विभाग की प्रभारी शेन चुन ने कहा कि वर्ष 2024 में चीन की समुद्री जीडीपी पहली बार 100 खरब युआन से ज़्यादा पहुंच गयी। वर्ष 2025 की पहली तीन तिमाहियों में चीन की समुद्री जीडीपी 79 खरब युआन तक पहुंची, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह स्थिर प्रगति की स्थिति दिखा रहा है। चीन में राष्ट्रीय आर्थिक विकास को स्थिर करने के लिए समुद्री अर्थव्यवस्था एक महत्वपूर्ण ताकत बनी है। यही एक अहम कारण है कि सीपीसी के केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने "समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाने" का प्रस्ताव रखा।

वहीं, समुद्री अर्थव्यवस्था चीन के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास का स्रोत बनी है। भविष्य में चीन नवाचार-संचालित विकास और औद्योगिक उन्नयन को मजबूत जारी करने के ज़रिए समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नींव को बढाते रहेंगे।