चीन में पहले राष्ट्र स्तरीय महाद्वीपीय शेल तेल प्रदर्शन क्षेत्र का उत्पादन अधिक

(CRI)14:33:51 2025-12-09

चीन के पहले राष्ट्र स्तरीय महाद्वीपीय शेल तेल प्रदर्शन क्षेत्र चिमसार राष्ट्रीय महाद्वीपीय शेल तेल प्रदर्शन क्षेत्र का निर्माण 9 दिसंबर को निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया। इसका सालाना उत्पादन पहली बार 17 लाख टन से ज्यादा हुआ, जो इतिहास में नया रिकार्ड है।

बताया जाता है कि शेल तेल शेल संरचनाओं में मौजूद तेल संसाधन है। इसकी पारगम्यता पारंपरिक तेल भंडार की तुलना में केवल दस हज़ारवां हिस्सा है और इसका खनन अत्यंत कठिन है। शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के चुंगगर बेसिन के पूर्वी इलाके स्थित चिमसार राष्ट्रीय महाद्वीपीय शेल तेल प्रदर्शन क्षेत्र का क्षेत्रफल 1,278 वर्ग किलोमीटर है। इसमें तेल संसाधन 1 अरब टन से अधिक है। अब तक प्रदर्शन क्षेत्र का सालाना उत्पादन पहली बार 17 लाख टन से ज्यादा हो चुका है, जो इतिहास में नया रिकार्ड है। इसका कुल उत्पादन 53 लाख टन से अधिक हो गया है।

चिमसार राष्ट्रीय महाद्वीपीय शेल तेल प्रदर्शन क्षेत्र में शेल तेल जमीन के नीचे 3,800 मीटर नीचे दबा हुआ है। यह विशिष्ट स्थलीय तलछटी जमा पदार्थ से संबंधित है। अब प्रदर्शन क्षेत्र का उत्पादन और क्षमता आदि मुख्य सूचकांक आगे हैं।