12वें चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेल और 9वें विशेष ओलंपिक खेल उद्घाटित

(CRI)13:29:41 2025-12-08


7 दिसंबर, ग्वांगझोउ में 12वें चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेल और 9वें विशेष ओलंपिक खेल के अंतर्गत पुरुषों की ब्लाइंड फ़ुटबॉल वर्ग की ग्रुप मैच। (VCG)

12वें चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेल और 9वें विशेष ओलंपिक खेल 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चीन के क्वांगतोंग, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित होंगे। पंजीकरण की स्थिति के आधार पर, इस बार के चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेलों और विशेष ओलंपिक खेलों में कुल 7,218 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, उनकी संख्या में पिछले खेलों से 2,734 की वृद्धि हुई।

इस बार के चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेल और विशेष ओलंपिक खेल क्वांगतोंग प्रांत के 9 शहरों और हांगकांग व मकाओ में आयोजित हो रहे हैं। इनमें 46 प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें से 34 प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रम क्वांगतोंग में आयोजित होंगे, 4 प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रम हांगकांग में आयोजित होंगे और 2 कार्यक्रम मकाओ में आयोजित होंगे। इनमें पैरालिंपिक व डेफलिंपिक खेलों के 20 प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रमों की 1,024 माइनर प्रतियोगिता, सामूहिक भागीदारी कार्यक्रमों के 11 प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रमों की 107 माइनर प्रतियोगिता और विशेष ओलंपिक खेलों के 9 प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रमों की 591 माइनर प्रतियोगिताएं शामिल हैं। चीन के 31 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों, केंद्र शासित शहरों, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और शिनच्यांग उत्पादन व निर्माण कोर आदि 34 प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

इस बार के चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेलों और विशेष ओलंपिक खेलों में 41 प्रतियोगिता स्थल स्थापित हुए हैं, जिनमें क्वांगतोंग में 36 प्रतियोगिता स्थल, हांगकांग में 3 प्रतियोगिता स्थल और मकाओ में 2 प्रतियोगिता स्थल शामिल हैं। क्वांगतोंग में 21 प्रतियोगिता स्थल 15वें चीनी राष्ट्रीय खेलों के साथ साझा किए गए हैं। इस बार के चीनी राष्ट्रीय पैरालिंपिक खेलों और विशेष ओलंपिक खेलों के लिये 15,000 "लिटिल डॉल्फिन" स्वयंसेवक स्वयंसेवा प्रदान कर रहे हैं।